Headlines

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रथ खींचा, भक्तों पर पुष्पवर्षा कर लिया प्रभु का आशीर्वाद

 

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रथ खींचा, भक्तों पर पुष्पवर्षा कर लिया प्रभु का आशीर्वाद

 

 

 

 

 

देहरादून 27 जून। देहरादून के नयागांव हाथीबड़कला स्थित चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर के तत्वाधान में दिलाराम बाजार से प्रारम्भ हुई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाथीबड़कला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वागत किया और सेवा करते हुए भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा।

 

इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आर्शीवाद लिया और भक्तों पर पुष्पवर्षा की। श्रीकृष्णा के भक्तों के लिए उन्होंने जूस, प्रसाद का वितरण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, नेहा जोशी, वंदना बिष्ट, अशोक गुप्ता, मनोज क्षेत्री, ओमप्रकाश बवाड़ी, सुन्दर पयाल आदि उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *